इंदिरा गांधी के हत्यारे के रिश्तेदार की पहचान न्यूजीलैंड में जाहिर की करने की अनुमति मिली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 मार्च 2026

इंदिरा गांधी के हत्यारे के रिश्तेदार की पहचान न्यूजीलैंड में जाहिर की करने की अनुमति मिली

Satwant-singh-nephew-arrested
इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के भतीजे की पहचान न्यूजीलैंड की अदालत में पहचान गुप्त रखने का मुकदमा हारने के बाद जाहिर कर दी गई है। उसे मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया गया था। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। न्यूजीलैंड के वेब पोर्टल ‘स्टफ’ ने शनिवार को खबर दी कि बलतेज सिंह को 700 किलोग्राम से अधिक मेथमफेटामाइन आयात करने के आरोप में 22 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। यह न्यूजीलैंड के अधिकारियों द्वारा जब्त की गई अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है। वह स्थायी रूप से अपना नाम गुप्त रखने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। इससे पहले, 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले उनके अंगरक्षकों में से एक सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह के नाम को स्थायी रूप से सार्वजनिक नहीं करने का आदेश यहां के उच्च न्यायालय ने दिया था। 


अदालत ने यह आदेश बलतेज की इस दलील को स्वीकार करते हुए सुनाया था कि यदि उसकी पहचान उजागर हो जाती है तो उसे और उसके परिवार को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने इस फैसले के खिलाफ अपील की, और पिछले साल नवंबर में अपील न्यायालय ने फैसला सुनाया कि सिंह का नाम उजागर किया जा सकता है। खबर के मुताबिक ऑकलैंड के पूर्व व्यवसायी बलतेज ने इस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय का रुख किया था, लेकिन अब उसने वह अपील वापस ले ली, जिससे न्यूजीलैंड मीडिया के लिए उनकी पहचान उजागर करने का रास्ता साफ हो गया। ‘स्टफ’ ने कहा कि उसने भी बलतेज की पहचान को उजागर नहीं करने के प्रयास का विरोध किया। इससे पहले अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि भारतीय मीडिया पहले ही बलतेज सिंह की पहचान उजागर कर चुकी है। खबर के मुताबिक अदालत में जमा हलफनामे में बलतेज सिंह के पिता ने दलील दी कि उनका परिवार दुनिया भर में सिखों और हिंदुओं के बीच ‘बदनाम’ हो गया है और लगातार हिंसा, धमकियों का सामना करता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: