देहरादून, 31 मार्च।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सेना के एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की गोलीबारी में मौत होने की घटना का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सोमवार को दो कार में सवार लोगों के बीच कथित तौर पर विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में सुबह की सैर पर निकले सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाइट क्लब का मालिक भी शामिल है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया कि सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले लोग आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं तथा आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा के राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ हैं। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा हमारा उत्तराखंड, आज भाजपा के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।’’
मंगलवार, 31 मार्च 2026
देहरादून : उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है: राहुल गांधी
Tags
# उत्तराखंड
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें