दिल्ली : संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 मार्च 2026

दिल्ली : संक्रमण से ठीक होने के बाद सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

Sonia-gandhi-return-hone
नई दिल्ली, 31 मार्च। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण से ठीक होने के बाद मंगलवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद 24 मार्च की रात करीब 10:20 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अस्पताल में सात दिन उनका उपचार किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार सोनिया गांधी (79) का, एक गंभीर संक्रमण के लिए इलाज किया गया और एंटीबायोटिक दवाओं से उन्हें काफी फायदा हुआ। जब रोगाणु रक्तप्रवाह में प्रवेश करते हैं और एक ही स्थान पर रहने के बजाय पूरे शरीर में फैल जाते हैं, तो इसे ‘सिस्टमिक इंफेक्शन’ कहते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि वह अब ठीक हो गई हैं और घर पर ही उनका आगे का इलाज होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: