सीहोर : घरों में घुसकर बहन बेटियों को सता रहे निरंकुश नशाखौर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 मार्च 2026

सीहोर : घरों में घुसकर बहन बेटियों को सता रहे निरंकुश नशाखौर

  • बढ़ रहे है रोज अपराध, सपा ने दिया एसपी कलेक्टर को ज्ञापन

Samajwadi-party-sehore
सीहोर। गांवों मोहल्लों कॉलोनियों में शराब पीकर गदर मचाकर लड़ाई झगड़ा करने वाले नशैलचियों पर कार्रवाही की मांग को लेकर मंगलवार को पीडि़त नागरिकों के साथ समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा भील ने कलेक्टर बालागुरू और जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला के नाम डिप्टी कलेक्टर प्रेम सिंह गौंड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत को ज्ञापन दिया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इंदिरा बाबू भील ने कहा कि नशाखोर निरंकुश हो गए है अपराधों में रोज इजाफा हो रहा है,नशैलचियों पर पुलिस कोई कार्रवाही नहीं कर रही है,खामयाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है नागरिक 112 डायल कर पुलिस बुलाते है लेकिन नशैलचियों को पकडऩे से पुलिस इंकार कर देती है। नशेलों के कारण जनता खौफ में जी रही है। लेकिन नशेलो के द्वारा की जाने वाली आम जनता की शिकायतों पर पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही कर रही है। शराब, गांजा, भांग सहित अन्य वीआइपी शैली के नशे कर यह लोग जिले के नगर कस्बों गांवों मोहल्लों कॉलोनियों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। नशा करने वालों के कारण बहन बेटियों का घर से निकलना दुष्वार हो गया है। सड़क पर रोज हादसें हो रहे है मासूम बच्चों की जान जा रही है। समाजवादी पार्टी जनहित में नशा के कारण प्रतिदिन उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण और जनता की शिकायत पर तत्काल नशैलचियों पर सख्त कर्रवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक और जिले के अनेक गांवों में अवैधानिक रूप से बिक रही शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने सहित संबंधितों पर सख्त कानूनी कार्रवाही करने की मांग कलेक्टर से करती है। जल्दी ही अगर प्रशासन के द्वारा आदतन शराबियों को पकडऩे का अभियान शुरू नही करती है तो जनहित में समाजवादी पार्टी जिले में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौपते समय संतोष मालवीय, अखिलेश भील, मुकेश बारेला, रितेश भिलाला, मिश्रीलाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: