सीहोर। कादराबाद के विकास कार्यो में अतिक्रमणकारी और स्वच्छता के दुशमन रोड़ा बने हुए है गोहा की शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। पंचायत को सीड़ी, चबुतरा,किचिन शेड,वस्तु भंडार भवन निर्माण में भी परेशानी हो रही है। सड़क पर ही घूड़ा कूड़ा करकट फेक कर अस्वच्छता फैलाई जा रही है। जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरपंच लक्ष्मी कुंवर ने अतिक्रमणकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाही कर ग्राम विकास के लिए अतिक्रमण हटवाने की मांग प्रशासन से की है। सरपंच श्रीमति लक्ष्मी कुंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत ने अनेक बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए है तहसीलदार श्यामपुर और जनपद कार्यालय को भी अवगत कराया गया है लेकिन अतिक्रमणकारियों के द्वारा मनमानी की जा रही है। जिस कारण अनेक सरकारी काम अटके हुए है। सरपंच ने बताया कि गोया भूमि पर सामुदायिक भवन बन चुका है लेकिल कुछ जमीन पर ग्राम के लोगों ने लकडिय़ां मलवा डालकर कब्जा कर लिया है हालात एैसे है कि पार्किंग की जगह भी नहीं बची है। उक्त लोगों के द्वारा सड़क पर कचरा डाला जा रहा है जिस से बच्चा का स्कूल जाना भी परेशानी से भरा हो गया है।
मंगलवार, 10 मार्च 2026
सीहोर : जनसुनवाई में पहुंचकर महिला सरपंच ने दर्ज कराई शिकायत
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें