सीहोर : बघेल आप प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मार्च 2026

सीहोर : बघेल आप प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त

Sehore-aap
सीहोर। आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जिला और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे इंजी कृष्णपाल सिंह बघेल को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक की विशेष अनुशंसा पर मध्य प्रदेश प्रभारी पूर्व कानून मंत्री दिल्ली सरकार जितेंद्र सिंह तोमर ने इंजीनियर केपी सिंह बघेल को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रदेश और जिलास्तर के पदों पर रहते हुए श्री बघेल निरंतर जनसेवा कर रहे हैं।  आप प्रत्याशी के रूप में इंजी कृष्णपाल सिंह बघेल सीहोर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं ।  आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा बघेल को संयुक्त प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खुशी बनी हुई है अनेक कार्यकर्ताओं ने श्री बघेल को बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: