सीहोर : सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी ने रिक्की इलेवन को 265 रन के विशाल अंतर से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 मार्च 2026

सीहोर : सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी ने रिक्की इलेवन को 265 रन के विशाल अंतर से हराया

  • शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
  • शहर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अतुल कुशवाहा ने मात्र 69 गेंद पर बनाए नाट आउट रिकार्ड 190 रन, सात चौके और 21 छक्के जड़े

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार खेले गए इस मैच में अनेक रिकार्ड बने है। जिसमें इस मैदान पर सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए शहर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अतुल कुशवाहा ने मात्र 69 गेंद पर नाट आउट 190 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके के साथ 21 छक्के लगाए। इसके अलावा सौरभ वर्मा ने 23 गेंद पर 41 रन बनाए थे। अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिक्की इलेवन की टीम 53 रन पर ढेर हो गई।


इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अतुल त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अतुल कुशवाहा ने मात्र 69 गेंद पर 190 रन, सौरभ वर्मा ने 23 गेंद पर 41 रन और युवराज ने 17 रन की पारी खेली थी। इधर रिक्की इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविन्द्र सिंह ने दो विकेट, दीपक तोमर, गोलू राठौर ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिक्की इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर में 53 रन पर ढेर हो गई। इसमें एक मात्र देवेन्द्र चंद्रवंशी ने 18 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी  की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट, अविनाश बैरागी-यश लोधी ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के अंत में आयोजन समिति की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज अतुल कुशवाहा को 190 रन की रिकार्ड पारी की बदौलत पुरस्कार प्रदान किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: