मुंबई : रोमांस की नई मिसाल बना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 मार्च 2026

मुंबई : रोमांस की नई मिसाल बना ‘तेरे बिना क्या है जीना’

Song-tete-bina-kya-hai-jeena
मुंबई (अनिल बेदाग) : महाराजा म्यूज़िक ने अपने नए रोमांटिक गाने “तेरे बिना क्या है जीना” के साथ एक बार फिर संगीत प्रेमियों के दिलों को छू लिया है। इस गाने को अश्विन महाराज ने प्रस्तुत किया है और वही इसके निर्माता भी हैं। गाने में टर्सी एम. फर्नांडिस और अक्षय सेठी की केमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है, जो प्यार और जुदाई के एहसास को खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है। गाने को शंकर दास की दिलकश आवाज़ ने और भी भावपूर्ण बना दिया है, जबकि सतीश त्रिपाठी द्वारा लिखा गया संगीत और बोल सीधे दिल में उतरते हैं। इसमें इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रिक, एकॉस्टिक और रिदम गिटार, जिन्हें नील ने बजाया है, गाने को एक अलग ही संगीतात्मक गहराई देते हैं। वीडियो का निर्देशन खुद अश्विन महाराज ने किया है, जिसमें आनंद भकुनी ने सहायक निर्देशक के रूप में सहयोग दिया। नवीन कुमार की सिनेमैटोग्राफी और सगीर चुडेसरा का एडिट और डीआई गाने को विजुअली भी बेहद आकर्षक बनाते हैं। यह खूबसूरत रोमांटिक गीत महाराजा म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है और तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: