- हजारों ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य विभाग की सुविधाऐं, अहमदपुर में आयूष्मान आरोग्य मंदिर भवन का लोकार्पण
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा अहमदपुर में निर्मित नवीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुरा भवन का विधायक सुदेश राय की अध्यक्षता में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिलालेख के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशेष अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर और विशिष्ट अतिथि के रूप में सासंद आलोक शर्मा सम्मिलित होने वाले थे लेकिन समयाभाव के कारण विशिष्टजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। तत्पश्चात विधायक सुदेश राय ने स्थानीय भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नवीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुरा भवन का लोकार्पण किया। विधायक सुदेश राय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के महिला स्टाफ के द्वारा भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण कर अस्पताल का शुभारंभ कराया और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर अस्पताल का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और चिकित्सा मंत्री राजेंंद्र शुक्ला के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल के जैसे नवाचार किए जा रहे है जिससे ग्रामीणों को अच्छा उपचार प्राप्त हो अहमदपुर में नवीन अस्पताल का लाभ आसपास के पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें