- जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को सतत विकास के लिए किया गया प्रेरित
मुख्य अतिथि अनुराग श्री ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है और लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आई. सी. ठाकुर ने कहा कि भारत सतत विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा को अपनाने से बिजली खर्च में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता भी कम होगी। इससे वैश्विक स्तर पर उभर रही ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत विकसित करने तथा विशेष रूप से सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी जागरूकता से ही एक सतत एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग की अंशु कुमारी और विक्रम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के मोहित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रो. बिदिशा साहू, प्रो. मयंक कुमार, प्रो. अंकित कुमार, आदित्य कुमार व अन्य विशेषज्ञ शिक्षक सहित छात्र समन्वयक रेमंत कुमार, कोमल और आकांक्षा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर लाभ उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें