- तेजी से विकसित राज्य बना यूपी, अखिलेश पर तंज, जनता काम देखती है, बयान नहीं
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले - शहरीकरण से रोजगार तक हर मोर्चे पर रिकॉर्ड प्रगति
8 दिन की प्रदर्शनी, विकास की पूरी तस्वीर
गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट, वाराणसी में 19 से 26 मार्च तक चली 8 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का समापन मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।
चित्र, चार्ट और मॉडल के जरिए योजनाओं का प्रदर्शन
बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार पर फोकस
मुख्यमंत्री की “पाती” भी रही आकर्षण का केंद्र
उद्देश्य, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना
आंकड़ों में विकास : हर सेक्टर में बड़ा बदलाव
मंत्री ने विस्तार से बताया, 82 लाख किसानों का कर्ज माफ, 86 हजार से ज्यादा सोलर पंप स्थापित, 3.14 लाख किसानों को 5660 करोड़ का बीमा भुगतान, 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 10 लाख$ को निजी रोजगार. हर वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास. 7 लाख हेक्टेयर नई सिंचाई क्षमता, गन्ना, चीनी और एथेनॉल में रिकॉर्ड बढ़त, गन्ना क्षेत्रफल 28.61 लाख हेक्टेयर, 400 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान, 120 चीनी मिलें संचालित, नई मिलें और विस्तार, एथेनॉल उत्पादन में बड़ी वृद्धि, महिलाओं को संबल : जन्म से विवाह तक योजनाएं, कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित, समूहिक विवाह योजना व पीएम स्वनिधि से महिला स्वरोजगार, पेंशन बढ़कर 1000 रुपये, जल्द 1500 रुपये प्रस्तावित है. युवा उद्यमी योजना के बिना ब्याज 5 लाख तक लोन, 1 लाख से ज्यादा युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण. 1434 नई पुलिस चौकियां, 73 साइबर क्राइम थाने, यूपी अब देश का सबसे सुरक्षित निवेश स्थल बन रहा है।
शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर में छलांग
2011 में यूपी का शहरीकरण 22 फीसदी था, जो अब बढ़कर 27 फीसदी हो गया। राज्य में अब 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद, 500 से अधिक नगर पंचायतें, कुल 762 शहरी निकाय कार्यरत हैं। हर नागरिक तक विकास पहुंचे, यही सरकार का लक्ष्य है। एक्सप्रेसवे : पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा एक्सप्रेसवे. यूपी अब कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर का हब. यूपी के 7 शहर स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल, पूर्वांचल, खासकर वाराणसी में सीवर, पेयजल, सड़क और शहरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है.
निवेश और अर्थव्यवस्था में उछाल
4 लाख करोड़ निवेश पर काम शुरू, एक्सपोर्ट 86 हजार करोड़ से 1.68 लाख करोड़$ पर्यटन : 64 करोड़ घरेलू पर्यटक, 23 लाख विदेशी पर्यटक. यूपी बना निवेश का सबसे सुरक्षित गंतव्य.
स्वास्थ्य-शिक्षा में बड़ा विस्तार
81 मेडिकल कॉलेज संचालित, 16 और प्रस्तावित, प्रतियोगी छात्रों के लिए कोचिंग योजनाएं.
काशी का कायाकल्प : 53 हजार करोड़ की परियोजनाएं
रिंग रोड, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कमांड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट सुविधाएं, मोदी नेतृत्व में काशी का अभूतपूर्व विकास.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जन-जागरण
नुक्कड़ नाटक, लोकगीतों के जरिए योजनाओं का प्रचार, “ओ नदिया चले...” गीत की प्रस्तुति को सराहना, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं की बड़ी भागीदारी.
भ्रम की राजनीति अब खत्म
मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि लोगों के बीच भ्रम फैलाना उनकी पुरानी आदत रही है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है। मंत्री ने साफ संदेश दिया हमारी सरकार का फोकस विकास, रोजगार और सुरक्षा है, जबकि कुछ लोग सिर्फ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं। आने वाले समय में भी जनता काम को ही चुनेगी, क्योंकि सच्चाई और विकास ज्यादा देर तक छिप नहीं सकते।
आर्थिक उछाल : दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय
जीएसडीपी में रिकॉर्ड वृद्धि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक. एक्सपोर्ट, 86 हजार करोड़ से 1.68 लाख करोड़$ ओडीओपी योजना ने वैश्विक पहचान दिलाई।
विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सुशील कुमार, अजय कुमार और अनुराग पाण्डेय को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग के अंतर्गत मत्स्य कियोस्क निर्माण के लिए मंजू देवी को 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। आजीविका मिशन से जुड़ी ऊषा देवी और पूनम रानी को सम्मानित किया गया, वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सुमन देवी, किरण देवी और प्रीति देवी को लाभान्वित किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत रामसूरत पटेल और अर्जुन विश्वकर्मा को सम्मान मिला। राशन कार्ड लाभार्थी विजय लक्ष्मी, कृषि विभाग से ब्रजभूषण सिंह, पशुपालन विभाग से देवेंद्रनाथ (बकरी पालन हेतु), श्रम विभाग से रविन्द्र पटेल तथा नेडा से सत्यप्रकाश को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आईसीडीएस के अंतर्गत 350 लाभार्थियों को किट भी वितरित की गई।
वोकल फॉर लोकल को मिला बढ़ावा
इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत "वोकल फॉर लोकल" अभियान के अंतर्गत आराजी लाइन ब्लॉक में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, मौके पर समाधान के निर्देश
कार्यक्रम से पहले प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, भेलूपुर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन कुमार, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें