वाराणसी : सीईओ को भेंट की गयी विशेष विद्युत लोडर की चाभी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मार्च 2026

वाराणसी : सीईओ को भेंट की गयी विशेष विद्युत लोडर की चाभी

  • श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को मिला आधुनिक सेवा का संबल, मंदिर प्रशासन ने जताया आभार

Electeicity-key-kashi-temple
वाराणसी (सुरेश गांधी). आस्था और आधुनिकता का अनुपम संगम एक बार फिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देखने को मिला, जब “बाज़” ऑटो रिक्शा कंपनी के स्वामी सनम निज्हावन ने सेवा भाव से प्रेरित होकर दो विशेष रूप से निर्मित विद्युत लोडर मंदिर प्रशासन को समर्पित किए। यह पहल न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण है, बल्कि धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी है। इस अवसर पर इन विशेष लोडरों की चाभी मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को विधिवत सौंपते हुए सेवा और सहयोग की एक नई मिसाल कायम की गई। ये लोडर साधारण वाहन नहीं, बल्कि मंदिर की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नवाचार का प्रतीक हैं। लो-फ्लोर डिजाइन, सुदृढ़ पहिए और विशेष ढांचा इन्हें संकरे व भीड़भाड़ वाले परिसर में भी निर्बाध संचालन के लिए सक्षम बनाता है। बाबा के दरबार में प्रतिदिन उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में ये विद्युत लोडर सामग्री परिवहन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक कार्यों को और अधिक गति व व्यवस्थित रूप प्रदान करेंगे। मंदिर प्रशासन ने इस पुनीत सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे सेवा और समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल बताया। साथ ही बाबा काशी विश्वनाथ से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।


मंदिर की जरूरतों के अनुरूप खास डिजाइन

भेंट किए गए ये विद्युत लोडर सामान्य बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, बल्कि इन्हें मंदिर परिसर की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार कराया गया है। इनका लो-फ्लोर डिजाइन, मजबूत पहिए और विशेष ढांचा इन्हें संकरे व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुगमता से संचालित होने योग्य बनाता है।


सुचारु व्यवस्था में मिलेगा बड़ा सहयोग

इन अत्याधुनिक लोडरों की सहायता से मंदिर परिसर में दैनिक व्यवस्थाओंकृजैसे सामग्री परिवहन, सफाई और अन्य आवश्यक कार्यकृको अधिक सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा। यह पहल श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं की दक्षता को और बेहतर बनाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: