सीहोर : आग बुझाने पानी पिलाने के लिए विधायक ने दिया फाइटर टैंकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 मार्च 2026

सीहोर : आग बुझाने पानी पिलाने के लिए विधायक ने दिया फाइटर टैंकर

Water-tanker-sehore
सीहोर। गर्मी के दिनों में क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं के रोकथाम और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नागरिकों को पानी उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायत हिनौती को फाइटर पानी का टैंकर प्रदान किया। विधायक कार्यालय में ग्राम पंचायत के लिए फाइटर पानी का टैंकर प्राप्त करने पहुंचे सरपंच रघुनाथ सिंह दांगी और पंचो सहित ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत कर ग्राम पंचायत को फाइटर टैंकर उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया।


इस शुभ अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,सांसद आलोक शर्मा ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ग्राम वासियों को सभी प्रकार की सुविधा भाजपा सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राम पंचायत हिनौती के लिए फाइटर पानी टैंकर उपयोगी सिद्ध होगा। फसल के साथ घर मकान दुकानों में लगने वाली आग को बुझाने सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रमों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी पीने का पानी उपलब्ध कराने में भी फाइटर पानी का टैंकर काम आएगा। टैंकर में पानी सप्लाई के लिए मोटर भी लगी हुई है जिससे कि किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ग्राम पंचायत को नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: