- सुंदरैयानगर के उजाड़े गये 907 परिवारों को पुनर्वास की मांग को लेकर माले ने जिलाधिकारी के समक्ष शुरू किया अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया। संचालन खेग्रामस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने किया। सभा को भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, रौशन कुमार, खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान, तनंजय प्रकाश, रामलाल राम, कैलाश पासवान, विनय पासवान, राहूल कुमार, अर्जून दास, अमेरिका यादव, अर्जुन कुमार, रमेश महतो, रामबाबू सदा, कमली देवी, शांति देवी, आशा देवी, सुदामा देवी, मो० आले, मुन्ना दास, युगेश्वर सहनी, नेपल सहनी, मनर दास, बैजनाथ सदा, दिलबहार सहनी, पाचू राम आदि ने संबोधित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार एवं खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान ने कहा कि हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) में 1992 से करीब एक हजार परिवार केशरेहिंद सरकारी जमीन पर बसे हुए थे। इन परिवारों का नाम वोटरलिस्ट में था। इन्हें राशनकार्ड, बिजली, पानी आदि तमाम सरकारी सुविधा प्राप्त था। साज़िश के तहत इन्हें पुलिस एवं सामंती गुंडा गठजोड़ उजाड़ दिया। जिले के अन्य प्रखंडों में सरकारी जमीन पर बसे दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास देने के सरकारी प्रावधान के बाबजूद उन्हें न वास भूमि दिया जा रहा है और न ही आवास दिया जा रहा है। सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे परिवारों को पर्चा तक नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके आवास योजना का राशि लौट रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरैयानगर के उजाड़े गये 907 परिवारों को पर्चा देकर बसाने, जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास एवं सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को पर्चा देने का प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें