- आगामी 30 मार्च से निशुल्क फुटबाल का समर कैंप
रविवार की शाम को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीहोर रेड ने सीहोर मिनी को 1-0 से हराया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर क्लब और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया था, जिसमें सीहोर चिल्ड्रन की टीम 2-0 से जीती। इस मौके पर संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी और एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के चर्च मैदान पर शुक्रवार को पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर मिनी के मध्य खेला गया था, इस मैच में सीहोर रेड ने 1-0 से विजय हासिल की। सीहोर रेड की ओर से एक मात्र गोल वंश माहेश्वरी ने किया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर क्लब और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया। इस मैच में सीहोर क्लब के पुष्प और अर्थव ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें