सीहोर : विक्रम मस्ताल शर्मा ने दिया नर्मदा परिक्रमा के बाद भंडारा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मार्च 2026

सीहोर : विक्रम मस्ताल शर्मा ने दिया नर्मदा परिक्रमा के बाद भंडारा

  • भंडारे में शामिल होने के बाद मां विजयासन के दरबार में पहुंचे नकुलनाथ, जीतू पटवारी सहित अन्य नेता
  • नकुलनाथ बोले- मां नर्मदा की परिक्रमा करना सौभाग्य की बात

Narmada-parikrama-sehore
रेहटी/सीहोर। मां नर्मदा, मां विजयासन देवी के परम भक्त, अभिनेता एवं कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा  'हनुमानजीÓ ने मां नर्मदा पदयात्रा के बाद अब अपने इटारसी स्थित निवास पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री विधायक सचिन यादव, संजू शर्मा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, सहित कई भाजपा के नेता भी पहुंचे। सभी ने विक्रम मस्ताल शर्मा को फूलमाला पहनाई और यात्रा के पूर्ण होने पर बधाई, शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद नेताओं ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। बाद में सभी मां विजयासन दरबार में भी पहुंचे और पूजा अर्चना की। नकुलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मां विजयासन से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे थे। नकुलनाथ ने कहा कि मां नर्मदा की परिक्रमा सौभाग्य से करने को मिलती है। विक्रम मस्ताल शर्मा को ये सौभाग्य मिला है। हम सभी उनकी यात्रा के बाद भंडारे में शामिल हुए हैं। नकुलनाथ ने भोजन पांडाल में पहुंचकर भी लोगों से मुलाकात की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ के साथ हुई। ब्राह्मणों द्वारा मां नर्मदा के चित्र के समक्ष विधि विधान से पूजन कराया गया। मंत्रोच्चार के बाद मां नर्मदा की आरती भी की गई। विक्रम मस्ताल शर्मा द्वारा दिए गए भंडारे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए  नकुलनाथ और सत्यनारायण पटेल हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। दोनों नेताओं के हेलीकॉप्टर थोड़ी देर के अंतराल में एकसाथ उतरे। संभवत: बुधनी विधानसभा में किसी निजी कार्यक्रम में एकसाथ दो हेलीकॉप्टर पहली बार उतरे। इसके अलावा कई कांग्रेस विधायक, नेता भी आयोजन में शामिल हुए। भंडारा कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी शिरकत की और नर्मदा भक्त विक्रम मस्ताल शर्मा को फूलमाला पहनाकर शॉल, श्रीफल भी भेंट किया।


मां नर्मदा पदयात्रा के बाद आयोजित भंडारा कार्यक्रम में बुधनी विधानसभा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने विक्रम मस्ताल शर्मा  'हनुमानजीÓ को फूल माला पहनाई। यहां बता दें कि विक्रम मस्ताल शर्मा ने अपनी नर्मदा पदयात्रा ओंकारेश्वर से शुरू की थी। उन्होंने 90 दिनों में पूरी परिक्रमा की। इसके बाद अब भंडारे का आयोजन भी किया। पूर्व सांसद नकुलनाथ, एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधायक सुखदेव पांसे, हर्ष यादव, दिनेश गुर्जर, देवेंद्र पटेल गडरवास, संजू शर्मा, आरके दोगने, सचिन यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, रीना बोरासी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय पटेल हवेली सहित भाजपा नेता गुरुप्रसाद शर्मा, मारुति शिशिर, नीरज मालवीय, राजेश राजपूत, नीरज सिंह भाटी, मजिस्ट्रेट बाबा, जमुनागिरी जी महाराज सहित बड़ी संख्या बुधनी विधानसभा के लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: