सीहोर : शहर में आकार ले रहा है मिनी केदारनाथ सिद्धपुर में भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 मार्च 2026

सीहोर : शहर में आकार ले रहा है मिनी केदारनाथ सिद्धपुर में भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर

New-mahadev-temple-sehore
सीहोर। आस्था और भक्ति की नगरी सीहोर अब एक नए तीर्थ स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रही है। नगर के सिद्धपुर क्षेत्र स्थित श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम श्रीराम गौशाला गोतीर्थ क्षेत्र की पावन भूमि पर भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित आश्रम में तेजी से शिखर का कार्य जारी है। निर्माण के उपरांत भव्य रूप से मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा आदि की आयोजन भी किया जाएगा। कथाव्यास पंडित मोहित राम पाठक के मार्गदर्शन में निर्मित हो रहा यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मंदिर की परिकल्पना द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान केदारनाथ के स्वरूप के आधार पर की गई है। पंडित मोहित राम पाठक ने मंदिर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मंदिर केवल पत्थर और ईंटों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और एकता का प्रतीक है। यह निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त धार्मिक धरोहर सिद्ध होगा। शिखर निर्माण का कार्य प्रारंभ: जनसहयोग की अपील मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और संयोजक शंकर लाल ने जानकारी दी कि मंदिर का निर्माण पिछले दो वर्षों से निरंतर चल रहा है। वर्तमान में मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मंदिर निर्माण की मुख्य बातें: श्रीराम गौशाला गोतीर्थ क्षेत्र और आरोग्य आश्रम परिसर। विशेषता: हिमालय क्षेत्र की तर्ज पर वातावरण और मंदिर की बनावट। सहयोग: समाज के सभी वर्गों से प्राप्त हो रहा है सक्रिय योगदान। एकता और श्रद्धा का केंद्र आश्रम परिवार और मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से शिखर निर्माण में स्वेच्छा से सहयोग करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि जन-भागीदारी से ही यह ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र भव्य स्वरूप ले पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: