सीहोर : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

सीहोर : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता

  • भैरुंदा टीम प्रथम, सीहोर दूसरे और तीसरे स्थान पर आष्टा

Kabaddi-sehore
सीहोर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत एवं खेल विभाग द्वारा सीहोर के चर्च ग्राउंड पर एक दिवसीय जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदेश राय ने किया। जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में. सभी जनपदों की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में भैरूंदा जनपद की टीम ने प्रथम, सीहोर की टीम ने दूसरा और आष्टा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी रूबिका देवान, सुरेंद्र मेवाड़ा उपस्थित थे। वहीं मैच रेफरी रोहित यादव, योगेश पवार, लक्ष्मीनारायण वैष्णव, प्रमोद सिंह उईके, अर्चना सिलोदिया, आनंद पसोटिया, रेखा कुशवाहा आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: