भोपाल : नीलबड़ के हरि नगर में ‘‘आखिरी बस’’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

भोपाल : नीलबड़ के हरि नगर में ‘‘आखिरी बस’’

Drama-play-in-bhopal
भोपाल। राजधानी के भारत भवन, रविन्द्र भवन, और शहीद भवन में अक्सर ही नाटकों का मंचन देखने को मिलता है, परंतु नीलबड़ के हरिनगर स्थित चेतना टेरेस थिएटर में भी नाट्यप्रेमियों द्वारा नाटक मंचित किया गया। रंग दर्शन कल्चरल वेलफेयर सोसायटी द्वारा यहां ‘‘आखिरी बस’’ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। रिश्तों के ताने-वाने पर केन्द्रित नाटक सभी पात्रों को एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से जोड़ता है। एक बूढ़े पिता की जीवन की थकान, एक बेटे का कोमल पवित्र प्रेम, एक बेटी की अनमनी-सी भावना और इन सम्बंधों के बीच एक ताजें हवा के झोंके की तरह किसी का आना जो एक पिता की उम्मीद, एक बेटे की आस और बेटी की जिन्दगी बनाने के प्रयास में हैं। नाटक ‘‘आखिरी बस’’ किसी भी मनुष्य को बिना जाने बुरा समझने की प्रथा को तोड़ने का प्रयास है। सामाजिक मुद्दों पर बीते 15 वर्षों से सक्रिय रंगदर्शन सोसायटी द्वारा कई कहानी नाटक प्रस्तुत किए जाते रहे हैं।  नाटक में दिव्या, मान्यता, प्रयाग, संतोष सुमन, अमन सिंह, यश, संघरत्ना, ऋषभ, जागृति और अनुज, मयंक, आशीष, अभिषेक अनिल और लक्ष्मीनारायण की मुख्य भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं: