पटना : भाकपा (माले) लिबरेशन ने वाम पर टिप्पणियों के लिए शाह पर साधा निशाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 मार्च 2026

पटना : भाकपा (माले) लिबरेशन ने वाम पर टिप्पणियों के लिए शाह पर साधा निशाना

Deepankar-attack-amit-shah
पटना, 31 मार्च। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने सरकार पर वामपंथी उग्रवाद के संबंध में सोमवार को संसद में चर्चा का इस्तेमाल कम्युनिस्ट आंदोलन को निशाना बनाने के लिए करने का आरोप लगाया। भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘संसद में वामपंथी उग्रवाद पर हुई चर्चा, जैसा कि अनुमान था, मोदी सरकार के लिए भारत में पूरे कम्युनिस्ट आंदोलन को नकारात्मक रूप में पेश करने का अवसर बन गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने उन्हीं झूठ को दोहराया जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कम्युनिस्ट आंदोलन के खिलाफ फैलाता रहा है। इन टिप्पणियों के समय पर सवाल उठाते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘संसद में कम्युनिस्टों की यह वैचारिक निंदा, मोदी सरकार द्वारा अमेरिका-इजराइल के युद्ध के गठबंधन के सामने किए गए आत्मसमर्पण और भारत के राष्ट्रीय हितों के साथ किए गए सबसे स्पष्ट विश्वासघात को छिपाने के लिए की गई।’’

कोई टिप्पणी नहीं: