सीहोर : भगवान महावीर जैन समाज के ही नही सर्वसमाज के लिए है पूजनीय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 मार्च 2026

सीहोर : भगवान महावीर जैन समाज के ही नही सर्वसमाज के लिए है पूजनीय

  • शांतिनाथ जैन मंदिर मंडी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Bhagwan-mahaveer-sehore
सीहोर। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में मंगलवार को गल्लामंड़ी स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में श्वेताम्वर जैन समाज केे द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए। विधायक सुदेश राय ने भगवान महावीर के समक्ष विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना कर समाजजनों के मध्य कहा कि भगवान महावीर केवल जैन समाज ही नही सर्वसमाज के लिए पूजनीय है। उन्होने कहा कि भगवान महावीर ने हमें अहिंसा परमोधर्म का संदेश दिया है जैन समाज आज भी अहिंसा के साथ प्रगति कर रहा है। श्वेताम्वर जैन समाज के संत कठौर तपस्या करते है जैन संत सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। विधायक राय ने कहा कि आप ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस को निभाना ही कर्तव्य है शहर विकास में हम निरंतर आप के सहयोग से कार्य कर रह है। विधायक राय ने शहर में सोमवार को निकाले गए भगवान महावीर जयंती चल समारोह में सम्मिलित होकर जैन समाजजनों को बधाई शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्वेताम्वर जैन समाजजन सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: