मधुबनी : गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई, 4616 लीटर विदेशी शराब बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 मार्च 2026

मधुबनी : गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई, 4616 लीटर विदेशी शराब बरामद

  • 528 कार्टन शराब से लदा पिक-अप जब्त , गोदाम सील 
  • चालक एवं गोदाम मालिक गिरफ्तार

Alcohal-seized-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 09 मार्च। जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के उपरांत उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, मधुबनी की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक पिक-अप वाहन से 528 कार्टन में कुल 4616 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर मौजूद पिक-अप वाहन को जब्त कर लिया गया। साथ ही जांच के क्रम में एक भंडारण गोदाम की पहचान कर उसे सील कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पिक-अप वाहन के चालक तथा संबंधित गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पूर्ण मद्य निषेध कानून लागू है और इसके उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवश्य सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मधुबनी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: