मधुबनी : जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 मार्च 2026

मधुबनी : जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

  • 09 मार्च से प्रथम चरण प्रारंभ होकर 11 मार्च तक एवं 12 मार्च से द्वितीय चरण मे दिया जाएगा प्रशिक्षण

Cencess-training-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 09, मार्च। जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सोमवार से समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण दो चरणों मे चलेगा। जिसमें आज 09 मार्च से प्रथम चरण प्रारंभ होकर 11 मार्च तक एवं 12 मार्च से द्वितीय चरण प्रारंभ होकर 14 मार्च तक  दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, आवश्यक दिशा-निर्देश तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जनगणना विभाग, बिहार से आये प्रशिक्षक रविशकान्त एवं तारकेश्वर गुप्ता के द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं, प्रपत्रों के सही उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया तथा डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलन के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी एवं सटीक तरीके से संपन्न किया जा सके।


कल 10 मार्च से डीआरडीए सभागार, मधुबनी में प्रशिक्षण दिया जायेगा।विभाग के प्रशिक्षक ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। अतः सभी कर्मियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करना होगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कई अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत तथा जिला स्तरीय समन्यवय समिति के सदस्यों ने भाग लिया। द्वितीय चरण में आईटी सहायक, प्रोग्रामर,जिला जनगणना कोषांग के कर्मी सहित अन्य भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, नगर आयुक्त, उमेश भारती, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चंदन कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: