मधुबनी : रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस की कार्रवाई: कुल 111 डीजे जप्त, शांति व्यवस्था सख्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मार्च 2026

मधुबनी : रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस की कार्रवाई: कुल 111 डीजे जप्त, शांति व्यवस्था सख्त

Dj-seized-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 25 मार्च। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार जिला अन्तर्गत रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा आज सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना अनुमति एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे कुल-111 डीजे / साउंड सिस्टम को तत्काल प्रभाव से जब्त किया गया। मधुबनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायालय एवं सरकारी निर्देशों के अनुरूप तेज ध्वनि एवं बिना अनुमति डीजे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जब्ती के साथ-साथ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई भी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: