मधुबनी : 90,000/-रू० छिन्नतई की घटना का 48 घंटे के अन्दर उभेदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मार्च 2026

मधुबनी : 90,000/-रू० छिन्नतई की घटना का 48 घंटे के अन्दर उभेदन

Madhubani-loot-solved
मधुबनी (रजनीश के झा), 25 मार्च। 23 मार्च को साहरघाट थाना अन्तर्गत 02 महीलाएं बैंक ऑफ इंडिया से कुल-90,000/- रूपये की निकासी करके बैग में रखकर साहरघाट बाजार होते हुए घर जा रही थी। उसी क्रम में राम जानकी चौक के पास मोटरसाईकिल पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर रूपये वाली बैग को छिन कर भाग गया। इस घटना के संदर्भ में साहरघाट थाना कांड सं0-48/26, 24 मार्च, धारा-304(2) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात के विरूद्ध दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा उक्त घटना को गंभिरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया था। गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज का गहन अवलोकन कर फुटेज में दिखाई देने वाले व्यक्तियों की पहचान कराया गया जिसकी पहचान नागेन्द्र यादव, पे० श्याम यादव, सा०-जुराबगंज, थाना-कोढा, जिला-कटिहार के रूप में कर ली गई थी। तत्पश्चात गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा के 48 घंटा के अंदर ही घटना का सफल उद्भेदन करते हुए उक्त अभियुक्त के घर विधिवत छापेमारी करने पर अभियुक्त नागेन्द्र यादव के घर से 90,000/- हजार रूपया बरामद कर ली गई है। अभियुक्त घर से फरार चल रहा हैं। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: