मधुबनी (रजनीश के झा), 11 मार्च। जिला संगठन की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जन सुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन एवं उसके संचालन को गति देने के लिए पूरे राज्य को 44 संगठन जिलों में बांटकर वरीय साथियों के साथ संगठन जिलों कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय तथा राज्य नेतृत्व के साथ सलाह एवं समन्वय स्थापित कर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं उसके संचालन का कार्य करेगी। संगठन जिले की कमिटी में संबंधित जिले से आने वाले पार्टी के जिले के पदाधिकारी तथा उस जिले के वरीय सदस्य शामिल हैं। संगठन घोषणा के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सरवर अली, कोषाध्यक्ष श्री धरमवीर प्रसाद सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता देवी और युवा अध्यक्ष श्री दीपक कुमार भंडारी समेत बड़ी संख्या में नेता ,कार्यकर्ता मौजूद रहें.
बुधवार, 11 मार्च 2026
मधुबनी : अनिल मिश्रा बने जनसुराज पार्टी जिला अध्यक्ष, शमसुल हक़ जिला महामंत्री
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें