स्वास्थ्य : क्या मोरिंगा (सहजन) में विटामिन B12 होता है? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

स्वास्थ्य : क्या मोरिंगा (सहजन) में विटामिन B12 होता है?

  • जानिए सहजन के पोषक तत्व और प्रजनन स्वास्थ्य में इसके फायदे

sahjn-for-health
आयुर्वेद के अनुसार मोरिंगा या जिसे आम बोल चाल की भाषा में सहजन भी कहते हैं, वह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक बेहद महत्वपूर्ण पौधा होता है। इसके औषधीय गुणों के कारण कई लोग इसे सुपरफूड भी कहते हैं। इस पौधे की ख़ास बात यह है कि न सिर्फ इसके फल बल्कि पत्ती और फूल भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके बावजूद आजकल यह बहस छिड़ी हुई है कि क्या सहजन में विटामिन B12 पाया जाता है? इस बहस में मुख्य रूप से वह लोग शामिल हैं जो शाकाहारी भोजन करते हैं, उनके मन में यह सवाल रहता है कि क्या सहजन में इतनी क्षमता है कि वह विटामिन B12 की कमी को पूरा कर सके। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार सहजन आपकी प्रजनन क्षमता में सुधार लाता है। आइए इसके पीछे के वैज्ञानिक तथ्यों को विस्तार से जानते हैं। 


क्या सहजन में विटामिन B12 होता है?

कुछ वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि सहजन में विटामिन B12 पाया जाता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह कह पाना मुश्किल है क्यूंकि ज्यादातर शोधों में यही पाया गया है कि सहजन में वास्तविक रूप से विटामिन B12 बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। पौधों में कई बार विटामिन B12 जैसे दिखने वाले यौगिक पाए जाते हैं, जिसका उपयोग मानव शरीर द्वारा नहीं किया जा सकता है। इसलिए विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए आप पूर्णतः सहजन या मोरिंगा पर निर्भर नहीं कर सकते हैं। इसके बावजूद सहजन में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व इसकी महत्ता को बनाए रखते हैं जिसकी वजह से यह आपकी इम्युनिटी बूस्ट करता है और प्रजनन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। 


सहजन में पाए जाने वाले प्रमुख विटामिन और पोषक तत्व

सहजन की पत्तियों में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है, आइये उन्हें एक एक करके जानते हैं। 

विटामिन A – इसके सेवन से आपकी त्वचा और आँख दोनों स्वस्थ रहते हैं। 

विटामिन C – इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है। 

विटामिन E – आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव हानि से सुरक्षा प्रदान करता है। 

विटामिन K – इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और रक्त के थक्के बनने में मदद मिलती है। 

विटामिन B6 – यह आपके मेटाबॉलिज्म और तंत्रिका तंत्र को मजबूती प्रदान करता है।

फोलेट (Vitamin B9) – जो महिलाएं गर्भधारण करना चाहती हैं उनके लिए यह बहुत जरुरी है।


आयुर्वेद में सहजन का महत्व

आयुर्वेद में सहजन या मोरिंगा को एक ऐसी औषधीय जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है जो वात और कफ दोष को संतुलित करता है। इसके सेवन से अग्नि प्रज्वलित होती है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा यह आपके शरीर की धातुओं का पोषण भी करता है। प्रजनन स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक इसलिए भी है क्यूंकि इससे रक्त और शुक्र धातु पोषित होते हैं। इसका प्रयोग हमेशा सिमित मात्रा में और नियमित रूप से ही करना चाहिए, जिससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता रहे।


प्रजनन स्वास्थ्य में सहजन के फायदे

1. हार्मोन संतुलन में सहायक

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखते हैं। 

2. शुक्राणु गुणवत्ता में सुधार

जिन पुरुषों को स्पर्म क्वालिटी की समस्या है उन्हें सहजन का सेवन करना चाहिए, इससे शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार आता है और इसकी गतिशीलता भी अच्छी होती है। 

3. महिलाओं में पोषण की पूर्ति

अक्सर महिलाओं को रक्त की कमी की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन सहजन में आयरन और फोलेट दोनों पाए जाते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। 

4. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना

आपकी प्रजनन क्षमता केवल प्रजनन अंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए आपका पूर्णतः स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। सहजन के सेवन से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है और आप रोगों से अपना बचाव कर पाते हैं। 


सहजन का सेवन कैसे करें

सहजन को अपने आहार में शामिल करने के कई तरीके हैं, जैसे: 

आप सहजन के फल की सब्जी बना सकते हैं 

इसकी पत्तियों का सूप बनाकर पी सकते हैं 

सहजन के पाउडर को स्मूदी या दाल में मिलाकर ले सकते हैं 

आप सहजन के फल या पत्ते से चूर्ण तैयार करके फिर इसका सेवन कर सकते हैं।


किसी भी चीज की अधिकता स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए याद रखें की इसका सवन हमेशा सिमित और संतुलित मात्रा में ही करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं: