मुंबई : ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल’ की शुरुआत, 'एसुस ने क्रिएटर्स को दिया नया टेक मंच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

मुंबई : ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल’ की शुरुआत, 'एसुस ने क्रिएटर्स को दिया नया टेक मंच

Asus-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की तेज़ रफ्तार और रचनात्मक ऊर्जा के बीच टेक्नोलॉजी दिग्गज एसुस ने अपनी 2026 कम्युनिटी इवेंट सीरीज़ की शुरुआत ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसुस’ के पहले संस्करण के साथ बेहद शानदार अंदाज़ में की। दादर सोशल्स में आयोजित इस इमर्सिव इवेंट ने क्रिएटर्स, टेक उत्साहियों और युवाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया, जहां इनोवेशन और अनुभव का सीधा मेल देखने को मिला। करीब 95 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में यह आयोजन केवल एक प्रोडक्ट शोकेस नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के भविष्य की झलक था। लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन सेशंस के जरिए दिखाया गया कि कैसे ये डिवाइस हाई-परफॉर्मेंस, डिजाइन प्रिसिजन और AI क्षमताओं के साथ आधुनिक कंटेंट क्रिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। इवेंट की खासियत रही इंटरएक्टिव सेशंस, जहां लोकप्रिय क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किए और रियल-लाइफ वर्कफ्लो को लाइव प्रस्तुत किया। इसने प्रतिभागियों को केवल देखने ही नहीं, बल्कि सीखने और समझने का मौका भी दिया। एसुस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सू ने इस पहल को यूज़र कम्युनिटी के साथ गहरे संवाद की दिशा में एक अहम कदम बताया। मुंबई से शुरू हुआ यह सफर अब चेन्नई की ओर बढ़ेगा, जहां टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का यह कारवां और विस्तार पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: