मुंबई : बसाल्ट हिल्स में मिलेगा लग्ज़री का नया अनुभव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

मुंबई : बसाल्ट हिल्स में मिलेगा लग्ज़री का नया अनुभव

Basalt-hills-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग): बदलती लाइफस्टाइल और निवेश की प्राथमिकताओं के बीच अब लोग सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण अनुभव की तलाश में हैं और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए "असेंटा" ने महाराष्ट्र के खालापुर क्षेत्र में अपना अल्ट्रा-लक्ज़री विला प्रोजेक्ट “  बसाल्ट हिल्स ” लॉन्च किया है। करीब 20 एकड़ में फैला यह गेटेड प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक खूबसूरती का अनोखा संगम पेश करता है, जहां विला की शुरुआती कीमत ₹2.99 करोड़ रखी गई है। इस प्रोजेक्ट में 179 एक्सक्लूसिव विला शामिल हैं, जो पांच अलग-अलग प्लॉट टाइपोलॉजी में डिजाइन किए गए हैं। खास बात यह है कि कुछ विला में प्राइवेट स्विमिंग पूल की सुविधा भी दी गई है, जो प्रीमियम और निजी जीवनशैली को और खास बनाती है। प्रोजेक्ट के केंद्र में स्थित भव्य क्लब हाउस, शांत झील का नज़ारा और साइट से गुजरता वॉटरफॉल इसे एक सच्चा “नेचर सैंक्चुअरी” बनाते हैं। खालापुर के नडोडे इलाके में स्थित यह प्रोजेक्ट पुराने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ा है और पनवेल व कर्जत जैसे उभरते हब्स के करीब है। बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते यह इलाका तेजी से निवेश के आकर्षक केंद्र के रूप में उभर रहा है। “बसाल्ट हिल्स ” सिर्फ एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक आधुनिक आशियाना है जो लग्ज़री, शांति और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन की तलाश में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: