ग़ाज़ियाबाद : काव्यलोक की काव्य गोष्ठी आयोजित, दो दर्जन रचनाकारों ने किया कविता पाठ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

ग़ाज़ियाबाद : काव्यलोक की काव्य गोष्ठी आयोजित, दो दर्जन रचनाकारों ने किया कविता पाठ

  • दीक्षित दनकौरी ने कवियों को दीं कविता की तकनीकी जानकारियां

Kavyalok-kavita-path-ghaziabad
ग़ाज़ियाबाद (रजनीश के झा)। शहर की प्रतिष्ठित संस्था काव्यलोक की चिरंजीव विहार में आयोजित काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक रचनाकारों ने अंपनी कविताओं से गर्मी में शीतलता का एहसास कराया। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवयित्री पूनम माटिया ने की। सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. तारा गुप्ता एवं मशहूर शायर अनिमेष शर्मा आतिश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर काव्यलोक के संस्थापक राजीव सिंहल का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। काव्यलोक के अध्यक्ष एवं मशहूर शायर दीक्षित दनकौरी ने मनमोहक गजलें सुनाकर सबको भाव विभोर तो किया ही, रचनाकारों को कविता की तकनीकी जानकारियों से भी अवगत कराया। शुभारंभ गार्गी कौशिक ने सरस्वती वंदना से किया। संचालन की कमान कवि शैलेश अग्रवाल जी ने संभाली। काव्य गोष्ठी में डॉ. चेतन आनंद, सुरेन्द्र शर्मा, राज चैतन्य, डॉ. श्वेता त्यागी, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, स्वाति पूजा, अनिल कपूर, विजय वत्स, मृत्युंजय साधक, अपर्णा भटनागर, निवेदिता शर्मा, मोनिका शर्मा मासूम, गोल्डी गीतकार, रमा त्यागी, खुर्रम शहजादा नूर, शांत्वना सिंह शुक्ला, कमलेश संजीदा सहित दो दर्जन कवियों ने सराहनीय काव्य पाठ किया।  

कोई टिप्पणी नहीं: