वाराणसी : पीएम मोदी के आगमन से पहले भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान तेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

वाराणसी : पीएम मोदी के आगमन से पहले भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, बूथ स्तर तक संपर्क अभियान तेज

  • वाराणसी में नारी शक्ति का महासंग्राम : 28 को इतिहास रचेगा महिला सम्मेलन
  • महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Bjp-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले भाजपा ने महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सर्किट हाउस में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा, जिला व महानगर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग बैठकों के जरिए रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट संदेश दिया कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “नारी शक्ति के जागरण का अभियान” है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक होगी। उन्होंने दो टूक कहा, जब नारी सशक्त होती है, तो समाज मजबूत होता है और जब समाज मजबूत होता है, तो राष्ट्र विश्वशक्ति बनता है। चौधरी ने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक कानून और पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक दर्जा देने जैसे फैसलों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर बाधा डालने का आरोप लगाया।


बूथ से मंच तक, महिला सम्मेलन की भव्य तैयारी

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुंच बनाकर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन से जोड़ना ही संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम सिर्फ स्वागत नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ संवाद और उनके नेतृत्व को स्थापित करने का मंच है।


नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा राजनीतिक तापमान

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा रखी। इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक तिवारी. विधायक नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज  विश्वकर्मा समेत महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, कुसुम पटेल और विनिता चौरसिया के अलावा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, नवीन कपूर, संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह, आत्मविशेश्वर, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, ई. अशोक यादव, अभिषेक मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, पवन सिंह, अरविन्द पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सिंह, फौजदार सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे. महिला मोर्चा और संगठन पदाधिकारियों की बड़ी भागीदारी ने यह संकेत दे दिया है कि भाजपा इस सम्मेलन को सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “नारी शक्ति के महाअभियान” के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है।


साफ संदेशः ‘महिलाएं ही होंगी इस आयोजन की केंद्रबिंदु’

भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होगीकृताकि यह संदेश जाए कि महिलाएं न सिर्फ भागीदारी बल्कि नेतृत्व करने में भी सक्षम हैं। 28 अप्रैल का यह महिला सम्मेलन अब सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वाराणसी से देशभर में नारी शक्ति के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: