मधुबनी : 01 करोड़ की 1.227 किग्रा ब्राउन सुगर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मधुबनी : 01 करोड़ की 1.227 किग्रा ब्राउन सुगर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

  • मादक पदार्थ के विरूद्ध मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Brown-sugar-seized-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 27 अप्रैल। कल 26 अप्रैल को देवधा थाना द्वारा वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार दिवा गस्ति के क्रम में 48 बी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तथा स्वानदस्ता के साथ मादक पदार्थ के विरुद्ध संयुक्त छापामारी में मिश्रीलाल चौक पर वाहन चेकिंग के क्रम में देखा गया कि ग्राम पीठवाटोल कि ओर से एक चार पहिया वाहन तेजी से आ रहा है जिसे रोकने का प्रयास किया परन्तु उक्त वाहन के चालक अपने गाडी लेकर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के बल के सहयोग गाडी सहित ग्राम उसराही स्थित मिश्रीलाल चौक पर ही पकड लिया गया। नाम/पता पुछने पर अपना नाम (1) मो० कमरुल तथा गाड़ी के पिछले सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम (2) सद्दाम हुसैन, पिता-मो० अलाउद्दीन बताये। भागने के कारण पूछताछ किया तो उनलोगो द्वारा कोई स्पस्ट जबाव नहीं दिया गया। शक के आधार पर तलाशी के क्रम में वाहन का विधिवत तलाशी के क्रम में उक्त गाड़ी के केविन के अन्दर से प्लास्टिक में 21 पैकेट ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। 21 पैकेट ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामट हुआ जिसका बारी बारी से प्लास्टिक सहित वजन किया गया तो प्लस्टिक सहित कुल वजन-1.227 कि०ग्रा० पाया गया। बरामद सभी प्रदर्श का विधिवत जप्ती सूचि तैयार कर जप्त कर दोनों अभियुक्तों का विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। ईस संदर्भ में देवधा थाना अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: