समस्तीपुर : विवेक-विहार में ताला तोड़कर सोना चोरी, पुलिस अब तक खाली हाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

समस्तीपुर : विवेक-विहार में ताला तोड़कर सोना चोरी, पुलिस अब तक खाली हाथ

Chori-samastipur
समस्तीपुर (रजनीश के झा), 27 अप्रैल । शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। चोर बंद घरों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर सोना चोरी कर रहे हैं, जबकि अब तक एक भी घटना का मुफस्सिल पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक ब्रजकिशोर पांडे का बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज में रखे सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। विगत करीब 5-6 महीने में 4-5 घरों में सोना चोरी एवं छिनतई की घटी घटना से लोग डरे-सहमे रहने लगे हैं। पीड़ित अपने बच्चे के पढ़ाई के सिलसिले में घर बंद कर दिल्ली गये थे। इसी बीच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित के भाई ने इस संबंध में स्थानीय थाना को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अभी दिल्ली से नहीं लौटे हैं। मौके पर पहुंचे भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुहल्ले में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने मुफस्सिल पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है, ताकि मुहल्ले के लोगों को राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: