- जिला कमिटी की बैठक संपन्न, 10–11 अप्रील को जिला सम्मेलन करने का फैसला

मधुबनी (रजनीश के झा), 3 अप्रैल। भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई। जिला कमिटी ने विमर्श के बाद फैसला किया कि आगामी 8 वां जिला सम्मेलन 10 और 11 अप्रील को मालेनगर, लहरियागंज में होगा। जिला सम्मेलन के लिए प्रखंडों में प्रतिनिधियों का चुनाव होगा, इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सम्मेलन में 15 प्रखंडों से प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि बुलडोजर राज के खिलाफ जुझारू जन प्रतिरोध खड़ा किया जायेगा। मधुबनी जिला में हजारों मजदूर किसानों के घर घरारी को उजाड़ने की नोटिस थमा दी गयी है ,लागों में भारी असुरक्षा बोध है। पूरे जिला में सुदखोरों का आतंक है लेकिन प्रशासन सोया हुआ है।इन मुद्दों को लेकर जिलाव्यापी आंदोलन चलाने का फैसला संगठन ने लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार में महिला के खिलाफ बर्बर हिंसा, अपराध और बुलडोजर राज का आतंक है। नीतीश कुमार को भाजपा ने अपने गिरफ्त में ले लिया है और जदयू को हड़पने की तैयारी में है। कुर्सी के अदला बदली के खेल में नेताओं की व्यस्तता है और जनता त्राहि त्राहि कर रही है। बिहार की जनता भाजपा के खेल को शिकस्त देगी और नये विकल्प को गढ़ेगी। बैठक को अन्य लोगों के अलावे श्याम पंडित,भूषण सिंह, मदनचंद्र झा, मयंक यादव, योगनाथ मंडल, विजय दास, विशंश्वर कामत, लक्षमण राय, नवल यादव, महाकांत यादव, योगेंद्र यादव आदि ने संबोधित किये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें