सभा में बड़ी संख्या में पेंशनधारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई। आमसभा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनधारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाना जरूरी है। अंत में सर्वसम्मति से नई जिला कमिटी का चुनाव किया गया। जिला अध्यक्ष पुनः अजय कुमार एवं जिला सचिव प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मणी प्रसाद सिन्हा, सहायक सचिव नवीन कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पी० एल० एन० शर्मा, संगठन सचिव अवधेश कुमार मल्लिक समेत श्रीबाबू साहब झा, वेदाकांत झा, नीलम प्रसाद, प्रवीण कुमार, के० एस० राजू, सदुल हसनैन, वी० प्रसाद, अमरनाथ मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन आयोजनकर्ता प्रवीण कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें