समस्तीपुर : भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर निकाला गया मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 अप्रैल 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर निकाला गया मार्च

  • माले ने राज्य सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने की ताजपुर वासियों से की अपील

Cpi-ml-samastipur-candle-march
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 26 अप्रैल । भाकपा माले के 16–18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले 12वें राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर ताजपुर में रविवार को कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। मार्च फलमंडी से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए बाजार क्षेत्र के गुदरी चौराहा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने, व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा न्याय और अधिकार की लड़ाई को तेज करने के नारे लगाए।  अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन में किसानों-मजदूरों, छात्रों-युवाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय की जाएगी। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता आसिफ होदा ने कहा कि बिहार को “बुलडोजर राज” की प्रयोगशाला बनाने के प्रयासों के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करने की जरूरत है। इसके लिए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक अभियान चलाकर सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मार्च में स्थानीय कार्यकर्ता, समर्थक और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क, चंदा वसूली अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, शाद तौहीदी, बसाम तौहीदी, मो० क्यूम, बिरजू कुमार, सूरज कुमार, मो० शकील समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: