समस्तीपुर : गिरफ्तार मजदूर मो० शाहिद से मिला खेग्रामस-माले टीम, दिलाया न्याय का भरोसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 अप्रैल 2026

समस्तीपुर : गिरफ्तार मजदूर मो० शाहिद से मिला खेग्रामस-माले टीम, दिलाया न्याय का भरोसा

  • रिहा होकर समस्तीपुर पहुंचने पर खेग्रामस-माले करेगी गिरफ्तार मजदूर मो० शाहीद को सम्मानित

Cpi-ml-samastipur
समस्तीपुर (रजनीश के झा), 26 अप्रैल ।  हरियाणा के मानेसर गुरूग्राम के चर्चित मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39  निवासी मजदूर मो० शाहीद (23 वर्ष) के घर पहुंचकर खेग्रामस- माले टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मिलकर जांच-पड़ताल किया एवं जेल में बंद मजदूर को खेग्रामस-माले-ऐक्टू दिल्ली टीम से पहल कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान के नेतृत्व में भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने बताया कि मानेसर में निजी कंपनी द्वारा 12 घंटे ऑभरटाईम काम कराने एवं तय मजदूरी से कम मजदूरी देने के खिलाफ हाल ही में चर्चित आंदोलन हुआ था। आंदोलन पर सरकारी सह पर पुलिसिया कारवाई हुई और दर्जनों मजदूर को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। उसमें समस्तीपुर के मोहनपुर निवासी मजदूर मो० शाहीद भी है। माले टीम को मोहनपुर के ग्रामीणों उपेंद्र कुशवाहा, मो० नूर, शाजिया खातुन आदि ने बताया कि मो० शाहीद बड़ी बहन की शादी एवं मकान बनाने के उद्देश्य से मानेसर कमाने गया था। वह स्पोर्ट्स कंपनी आईएमटी मानेसर, कंपनी कोड संख्या 407 गुरूग्राम-हरियाणा में सिलाई का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया की वह अच्छा स्वभाव का लड़का है। उस पर कोई केस-मुकदमा भी नहीं है। वह लंदफंद में नहीं रहता है। बेटे की गिरफ्तारी पर रोते-बिलखते शाहीद की बूढ़ी मां रिजवाना खातुन, बूढ़े पिता मो० यूसुफ एवं उनकी दो बहन एवं एक भाई के सामने भूखमरी की स्थिति है। शाहीद की कमाई से ही पूरा परिवार का भरण-पोषण होता था। टीम ने पीड़ित मजदूर के परिजनों को दिल्ली खेग्रामस-माले-ऐक्टू से पहल कराकर कानूनी एवं आर्थिक सहायता करने एवं पीड़ित मजदूर को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है साथ ही रिहाई के बाद मजदूर के समस्तीपुर आने पर मजदूरों के नेता मो० शाहीद को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन, राजनीतिक संगठनों एवं दलों से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: