मधुबनी : साईबर थाना द्वारा अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह पर के 02 अभियुक्त गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

मधुबनी : साईबर थाना द्वारा अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह पर के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Cyber-criminal-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 21 अप्रैल। 20 अप्रैल को थानाध्यक्ष, साईबर थाना को गुप्त सूचना मिला कि ग्राम रहुआ संग्राम, थाना-भेजा, जिला-मधुबनी का निवासी 01. संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा, पिता-लक्ष्मण झां 02. अनूप आनंद एवं 03. आलोक कुमार दोनों पे०-संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा तीनों ग्राम-रहुआ संग्राम, थाना-भेजा, जिला-मधुबनी के निवासी है। इनलोगो के द्वारा विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर साईबर फ्रॉड का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुँचा गया तथा उन दोनो व्यक्तियों को विधिवत पकड़कर नाम/पता का सत्यापन कर लिया गया। अपराध के संबंध में बारी-बारी से दोनो से पुछताछ किया गया तो उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हमलोग साईबर अपराध के कार्य हेतु विभिन्न बैंक में खाता खुलाकर ऑनलाइन के माध्यम से साईबर अपराध करते है। उन दोनो अभियुक्तों को उनके द्वारा किया गया अपराधो का बोध कराते हुए उन्हे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उपरोक्त घटना के संदर्भ में साईबर थाना कांड सं0-19/26 दिनांक-20.04.2026 धारा-303(2)/318(4)/319(2)/112(2)/3(5) BNS एवं 66 (सी), 66 (डी) it Act 2000 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ईन सभी अभियुक्तों की संलिप्ता सोशल मीडिया व्हाटसप के माध्यम से विस्तृत तौर पर संगठित साईबर ठगी कर वित्तीय ठगी में पायी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: