- भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी तेज, मधुबनी में हुई विभागीय समीक्षा बैठक
- लू से बचाव को लेकर अलर्ट, अपर समाहर्ता (आपदा) ने विभागों को दिए अहम निर्देश
वहीं पशु संसाधन विभाग को पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था तथा बीमार पशुओं के लिए चिकित्सा दल तैयार रखने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा के अंतर्गत जल संरचनाओं की खुदाई में तेजी लाने तथा कार्यस्थलों पर पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त परिवहन, श्रम संसाधन, पंचायती राज, ऊर्जा, पर्यावरण एवं अन्य संबंधित विभागों को भी लू से बचाव के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा गया कि भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके। बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि आमजनों को लू से बचाव के उपायों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए, ताकि संभावित जोखिमों को कम किया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, पंचायत राज पदाधिकारी राकेश कुमार झा, सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें