सीहोर : डोहर समाज ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में दिया ज्ञापन, सामाजिक मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटवाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

सीहोर : डोहर समाज ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में दिया ज्ञापन, सामाजिक मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटवाने की मांग

Dohre-samaj-sehore
सीहोर। गंज स्थित डोहर मोहल्ला मेंं अतिक्रमण विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। डोहर समाज के नागरिकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन दिया। डोहर समाज ने शासन प्रशासन से उक्त भूमि समाज को आंवटित करने, सामाजिक मंदिर द्वार से अतिक्रमण को हटाने और अतिक्रमणकर्ता पर सख्त कार्रवाही करने की मांग की। डोहर समाज ने इस से पहले कोतवाली थाना पहुंचकर गिटटी डालकर रास्ता रोकने वाले अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में डोहर समाज के नागरिकों ने बताया कि पूर्वजों द्वारा दो सौ वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण किया है। समाज के लोग लम्बे समय से पूजा अर्चना करते आ रहे है। क्षेत्र में रहने वाले राजेश राठौर ने मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर गिट्टी एवं रेत का ढेर लगाकर पुरी तरह मंदिर में जाने का रास्ता बंद कर दिया था। विरोध करने पर समाज की महिलाओं से अतिक्रमणकर्ता के द्वारा अभद्रता की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामग्री को हटवाया था लेकिन अतिक्रमणकार्ता के विरूध कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की। अतिक्रमणकर्ता ने मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाल से सटाकर दक्षिण की ओर मुख्य दरवाजे के पास खुद का दरवाजा एवं अन्य निर्माण कार्य कर कब्जा कर लिया है। जिस कारण मंदिर आने जाने में सामाजिक बंधुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाज की महिलाओं को पूजा करने आने जाने में राजेश राठौर और इसका पुत्र रितिक राठौर बाधाएँ एवं कठीनाईयां उत्तपन्न करते है। समाज के व्यक्तियों और माता-बहनों को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा कर समाजिक रूप से भी अपमानित किया जा रहा है। अतिक्रमणकार्ताओं के द्वारा पुलिस कार्यवाही के बाद जाने मारने की धमकियां दी जा रही है। जिससे समाजजनों में भय का माहौल व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में गोपाल सिंह फौजी, अजय कुमार अखेपुरिया, गोलू दोहरे, नरेन्द्र, प्रदीप, नरेश, रवि, शिव कुमार, अर्जुन सिंह, राजा दोहरे, शुभम दोहरे, चुन्नीलाल रोहित, राकेश, अभय, संतोष, दिनेश, देवेन्द्र कुमार दोहरे, अजय, भवानी, राजेश, छोटू, संदीप, अखिलेश, धीरज, मांगीलाल, अंकित, दिनेश, नीरज, सुनील, सन्तोष, अमर, उदय कुमार, अमर, राजमल दोहरे, सुमित दोहरे, अरविन्द, प्रियांशु, योगेन्द्र, शैलेन्द्र,किल्लू, अरुण दोहरे, प्रियांशु दोहरे, गीता, संगीता, फूलबाई, आशा, ज्योति, संगीता, दुर्गा, राधाबाई,  रामवती   पुष्पा, गुलाब सिंह, बैजंती, हेमलता, देवी सिंह, मुन्नी, लक्ष्मी बाई आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: