सीहोर : नगर पालिका परिषद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

सीहोर : नगर पालिका परिषद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित

Nagr-palika-parishad-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पालिका की बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि अधिनियम के उद्देश्यों और महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे अवगत हो सकें। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि महिलाओं को सम्मान के साथ अधिकार मिले इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक के दौरान पालिका के प्रतिनिधियों ने महिला पार्षदों सहित शहर की सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान करेगा और शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाएगा। प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलेगा और देश के विकास में उनकी भूमिका और सशक्त होगी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था। नगर पालिका परिषद सीहोर में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रस्ताव परिषद से पारित किया गया। यह निर्णय महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर नारी शक्ति के सम्मान एवं अधिकारों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। यह प्रस्ताव समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। नारी शक्ति का सम्मान, समाज का अभिमान।

कोई टिप्पणी नहीं: