उल्लेखनीय है कि Droneman Pvt. Ltd. को हाल ही में DCE दरभंगा के IIT पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर के एक्सटेंशन सेंटर में प्री-इन्क्यूबेशन हेतु ₹2 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ है, जो स्टार्टअप की नवाचार क्षमता एवं संभावनाओं को दर्शाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने कहा "दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय में इस प्रकार की उन्नत तकनीकी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को उद्योग-उन्मुख कौशल प्रदान करने में अत्यंत सहायक हैं। हमें गर्व है कि हमारे ही पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित स्टार्टअप आज इस स्तर पर कार्य कर रहा है और वर्तमान छात्रों को मार्गदर्शन दे रहा है। ऐसे प्रयास आत्मनिर्भर भारत एवं स्टार्टअप संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।" कार्यशाला के दूसरे दिन भी उन्नत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्रों को ड्रोन संचालन एवं अनुप्रयोगों का और अधिक गहन अनुभव प्राप्त होगा।
दरभंगा (रजनीश के झा), 17 अप्रैल। अभियंत्रण महाविद्यालय (DCE), दरभंगा में आयोजित का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन प्रौद्योगिकी टेक्निकल क्लब एवं स्टार्टअप सेल, DCE दरभंगा द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन Droneman Pvt. Ltd. द्वारा किया गया, जो वर्ष 2021 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित एक नवाचार आधारित स्टार्टअप है। इस अवसर पर स्टार्टअप के संस्थापक मयंक कुमार एवं प्रशिक्षण निदेशक रवि रौशन ने प्रतिभागियों को ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रथम दिवस के सत्र में ड्रोन एरोडायनामिक्स, DGCA सुरक्षा नियमों, ड्रोन के मुख्य घटकों, लाइव असेंबली एवं कैलिब्रेशन, तथा मिशन प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं इंटरैक्टिव प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया और सभी ने बड़े उत्साह के साथ तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें