दरभंगा : जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

दरभंगा : जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

Mock-drill-darbhanga
दरभंगा (रजनीश के झा), 17 अप्रैल। अभियंत्रण महाविद्यालय  में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14–20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अग्निशमन विभाग, दरभंगा के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा आग से बचाव, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, तथा सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंदन ने छात्रों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं आवश्यक सावधानियों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. शशि भूषण, श्री श्रवण कुमार, श्री मयंक कुमार, श्री तारिक राशिद एवं श्री नितीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, जिससे छात्रों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: