सीहोर : काफिले को जहां पर भी रोका गया वही पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे किसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

सीहोर : काफिले को जहां पर भी रोका गया वही पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे किसान

  • ट्रैक्टर ट्रालियों में झंडे,डंडे कंडे ओढने,बिछाने के कपड़े आटा दाल भरकर 4 मई को भोपाल पहुंचेगे जिले से हजारों किसान
  • कृषि उपज मंडी सभागार में हुई राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश इकाई के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन

Farmer-protest-sehore
सीहोर। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी से नाराज राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ अब 4 मई को राजधानी भोपाल पहुंचकर उग्र प्रदर्शन करने जा रहा है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान के तहत जिले से हजारों किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिलाध्यक्ष कचरू परमार के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों में आटा दाल कंडे ओढने,बिछाने के कपड़े झंडे,डंडे भरकर फंदा टोल टैक्स पर एकात्रित होकर रवाना होंगे। ट्रैक्टर रैली का बड़ा काफिला किसानों की ताकत का बड़ा संदेश देगा। किसानों के काफिले को जहां पर भी पुलिस के द्वारा रोका गया वही पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश व्यापी भोपाल कुंच ज्ञापन विशाल वाहन रैली की तैयारियों और महासंघ की सोलह सूत्रीय मांगो को लेकर गुरूवार को कृषि उपज मंडी सभागार में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का के निर्देश पर उपास्थित जिला पदाधिकारियों को राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष त्रिलोक कोठी एवं प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने महासंघ के द्वारा की जा रही विभिन्न किसान हितैशी मांगों और आगामी अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि खेती किसानी के व्यस्ततम समय में हमारे साथ सरकार द्वारा षड्यंत्र रचा गया है हमारी फसल एवं नसल को बचाने के लिए अपने हक अधिकारों के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की मध्य प्रदेश इकाई के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार से संवाद से समधान हेतु भोपाल कुंच करेंगे और आवश्यक होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जावेगा।


राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ लम्बे समय से गेहूं समर्थन मुख्य खरीदी की सभी समस्याए जैसे स्लॉट बुकिंग, गिरदावरी में सेटेलाइट से उत्पन्न भ्रम, 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से पंजीयन की क्षमता का पूरा तोल, उपार्जन केदो पर कम से कम 2 हजार कुंटल प्रतिदिन तोलने की बाध्यता, संपूर्ण फसल का प्लेट कांटे से तोल अनिवार्य, करने,नलवाई जलाने के जो प्रकरण सैटेलाइट सर्वे आधारित बनाए गए उन्हें वापस लिया जाने, इस नियम को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए शिथिल किया जाने,जिला सहकारी बैंकों, सोसायटियों के कृषि कर्ज की जीरो प्रतिशत ब्याज दर की अंतिम तिथि गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि से एक सप्ताह आगे तक बढ़ाई जाने  डिफॉल्टर हुए लाखों किसानों की डीयू करते हुए रेगुलर किया जाने,प्राकृतिक आपदा (आगजनी) में नुकसान से पीडि़त किसानों को कंडिका 6/4 के अंतर्गत राहत राशि शीघ्र प्रदान की जाने, नुकसानी को 100 प्रतिशत मानकर बीमा राशि का लाभ दिया जाने जैसे अनेक मांगे कर रहा है। लेकिन सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है। बैठक में प्रमुख रूप से विक्रमसिंह पटेल, धरमसिंह भैसानिया, कन्हैयालाल इटावदिया, मांगीलाल मास्टर, यशवंतसिंह, देवकरण परमार मांगीलाल पटेल, राजमल परमार लक्ष्मीनारायण, बाबूलाल पटेल,  देवकरण मेवाड़ा, राजेन्द्र गौर, सुखराम विश्वकर्मा, विष्णु जलोदिया, नारायणसिंह ठाकुर, सूरजसिंह वर्मा, कैलाश ठाकुर, रमेश्चंद सगवालिया, नाथूलाल वर्मा, अरविन्द ठाकुर, कैलाशचंद वर्मा, हमीरसिंह पटेल, पुरुषोत्मजी डाबरी, अशोक पाटीदार, शिवनारायण वर्मा, मांगीलाल मेवाड़ा सहित किसान शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: