सीहोर। सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रदेश समन्वयक अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने जिले के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता विकास विश्वकर्मा को प्रकोष्ठ का सीहोर जिलाध्यक्ष एवं प्रेम नारायण विश्वकर्मा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सर्व विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए यहां गौरवपूर्ण नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस प्रकोष्ठ नई दिल्ली के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजय कामले की सहमति और सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अनुशंसा पर की गई है। प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारियो ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जल्दी ही जिला कार्यकारिणी घोषित करने और सर्व विश्वकर्मा समाज हित में काम करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, विश्वकर्मा समाज सेवा समिति अध्यक्ष कमल किशोर विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, रामगोपाल गड़ोदिया,बाबू विश्वकर्मा महेश विश्वकर्मा रोहित विश्वकर्मा राहुल विश्वकर्मा गोलू विश्वकर्मा सोनू विश्वकर्मा, मनोज पटेल , एहसान खान , जफर लाला, हरनाम सिंह,सुमित विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा सुनील विश्वकर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं विश्वकर्मा समाज जनों हर्ष में व्यक्त है।
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने किया सीहोर जिलाध्यक्ष नियुक्त
सीहोर : कांग्रेस सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने किया सीहोर जिलाध्यक्ष नियुक्त
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें