पटना : “संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर” पर कार्यशाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

पटना : “संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर” पर कार्यशाला

Farmer-workshop-bihar
पटना (रजनीश के झा), 28 अप्रैल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा आज  दिनांक 28 अप्रैल 2026  को ग्राम पचलाखा, प्रखंड खिजरसराय, जिला गया में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 44 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग , मृदा उर्वरता बढ़ाने हेतु हरी खाद (ढैंचा) के प्रयोग का महत्व , सतत कृषि के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा पर विस्तार से चर्चा की गई/ विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जबकि हरी खाद एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग से मृदा की संरचना, सूक्ष्मजीव गतिविधि एवं दीर्घकालीन उर्वरता में सुधार होता है। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञों से विभिन्न कृषि संबंधी समस्याओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: