मधुबनी : भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

मधुबनी : भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक

Indo-nepal-meeting-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 28 अप्रैल। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में वाइब्रेंट विलेज सहित  भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। वाइब्रेंट विलेज की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मधुबनी जिले के सभी 286 वाइब्रेंट विलेज (गांव) में सभी चयनित योजनाओं को त्वरित गति से धरातल पर उतारा जाय ताकि ये भारत के विकसित गांव की श्रेणी में आ सके। उन्होंने सभी गांवों में एसएसबी की सक्रिय भागीदारी का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि सभी वाइब्रेंट विलेज के पंचायतों की ग्राम सभा में एसएसबी के प्रतिनिधि आमंत्रित सदस्य के रूप रहेंगे।


जिलाधिकारी ने समीक्षा  के क्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के युवाओं को “यूथ फॉर आई एंड ईयर” के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि वे स्थानीय स्तर पर सतर्कता, सूचना संकलन एवं प्रशासन के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। जिलाधिकारी ने इस दिशा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को एक ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील बनाया जाए, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि युवाओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति अभियान तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी  ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि सभी प्रकार के मादक पदार्थों विशेषकर सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया लगातार चलाते रहे। जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में एसएसबी से बॉर्डर के सुरक्षा की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  जिलाधिकारी ने ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि सभी चिन्हित 86 अतिक्रमण को हटा दिया गया है।इसके अतिरिक्त जीएसटी कर संग्रहण,फर्जी आधार कार्ड से संबंधित मामले एवं रोकथाम,ई स्टांप व्यवस्था,भारत नेपाल सीमा पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान,सीमा स्तंभ,विदेशी नागरिकों की पहचान एवं वापसी आदि की भी विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार,  कमांडेंट 48वीं वाहिनी SSB जयनगर,कमांडेंट 18वीं वाहिनी SSB, राजनगर, सभी एसडीओ,सभी एसडीपीओ,संबंधित प्रखंडों के बीडीओ सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: