पटना : जन सुराज पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

पटना : जन सुराज पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की

Jan-suraj-mahasachiv
पटना (रजनीश के झा), 01 अप्रैल। जन सुराज पार्टी संगठन के पुनर्गठन और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने के लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 15 महासचिव की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की है। दी गई नई जिम्मेदारियों में प्रदेश महासचिव राज्य के, क्षेत्रिय कोर कमिटी एवं जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन के विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश महासचिव में दरभंगा से सुरेंद्र मोहन यादव, सहरसा से नवल किशोर सिंह, सीवान से हसमुद्दीन खान, मुजफ्फरपुर से शत्रुघ्न सहनी, भागलपुर से अरविंद साह, किशनगंज से डॉ विजय कुमार, सारण से ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गया से नरेश माझी, वैशाली से सुरेश पटेल, कैमूर से हेमंत चौबे, लखीसराय से अमित सागर, पूर्वी चंपारण से सुबोध यादव, पूर्णिया से मो. इतेफाक आलम, बेगूसराय से संजय गौतम और दरभंगा से समीउल्लाह शमीम को महासचिव का पदभार दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: