मधुबनी : जीविका द्वारा मेस संचालन, परिसर की साफ-सफाई सेवा तथा पोशाक की आपूर्ति की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

मधुबनी : जीविका द्वारा मेस संचालन, परिसर की साफ-सफाई सेवा तथा पोशाक की आपूर्ति की समीक्षा

Jeevika-inspaction-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 17 अप्रैल । उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीआरडीए स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में जीविका द्वारा मेस संचालन, परिसर की साफ-सफाई सेवा तथा पोशाक की आपूर्ति से संबंधित सेवा की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा विद्यालय में जीविका दीदी के द्वारा संचालित रसोई एवं साफ-सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, जीविका एवं नन फार्म मैनेजर को निर्देश दिया गया कि लगातार विद्यालय में भ्रमण कर जीविका दीदी के कार्यों की जांच करें साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, जीविका संयुक्त रूप से भी विद्यालय का जांच करें एवं विभागीय दिशा-निर्देश का शत् प्रतिशत अनुपालन कराते हुए मीनू के अनुसार ससमय भोजन / नाश्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जीविका दीदी को ड्रेस, एप्रोन, ग्लब्स, हेड कॉभर आदि की उपलब्धता पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। प्रधानाध्यापक के द्वारा सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं रहने के बारे में बताए जाने पर उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए जीविका प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि पर्याप्त मात्रा मे सफाई सामग्री उपलब्ध कराते हुए पूरे परिसर का सफाई कार्य सही ढंग से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, नन फार्म मैनेजर,जीविका, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, जीविका, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी-सह-विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक, डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मधुबनी, रामनगर एवं बलिराजपुर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: