मधुबनी : जनगणना में सबकी भागीदारी” अभियान के तहत डीएम ने किया Self Enumeration - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

मधुबनी : जनगणना में सबकी भागीदारी” अभियान के तहत डीएम ने किया Self Enumeration

Madhubani-dm-cencess
मधुबनी (रजनीश के झा), 17 अप्रैल। भारत सरकार की जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए Self Enumeration (स्वघोषणा) अभियान के अंतर्गत आज मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्वघोषणा कर जिलेवासियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि Self Enumeration एक अत्यंत सरल एवं सुविधाजनक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि डेटा की सटीकता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं रोजगार—के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है ताकि योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी विलंब के आधिकारिक पोर्टल 🌐 https://se.census.gov.in/⁠� पर जाकर Self Enumeration की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा “जनगणना में सबकी भागीदारी” के संकल्प को साकार करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें और जिला मधुबनी को जनभागीदारी में अग्रणी बनाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: